
विशाल जेठवा का जीवन परिचय ,उम्र ,नाम ,हाइट , वेट ,राशि ,जन्म ,जन्म स्थान ,धर्म , विवाद ,नागरिकता ,शिक्षा, परिवार, कुल सम्पति
( vishal jethwa Biography in Hindi ) Birth,Age ,Rashi ,weight ,height, career, state, Name ,Family, Religion ,citizenship ,Net worth
विशाल जेठवा एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं। उन्हें टीवी सीरियल भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप में अकबर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने साल 2019 में फिल्म मर्दानी 2 में शिव प्रसाद यादव उर्फ सन्नी/बजरंग की भूमिका निभाई थी। और इस फिल्म से इनके एक्टिंग करियर को चार चाँद लग गए थे।
इस फिल्म में उन्होंने विलेन की एक जबरदस्त भूमिका निभाई थी। जिसको दर्शकों ने खूब सराहा था।

विशाल जेठवा का जीवन परिचय
पूरा नाम (Name) | विशाल जेठवा |
नाम ( Nick Name ) | विशु |
जन्म (Date of birth) | 6 जुलाई 1994 |
आयु ( Age ) | 28 साल ( 2022 ) |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | मुंबई,महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल ( school ) | अभिनव विद्या मंदिर, भायंदर, महाराष्ट्र , भारत |
कॉलेज ( college ) | ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत |
शिक्षा (Education ) | स्नातक |
राशि (Zodiac Sign) | कर्क |
पेशा (Occupation) | अभिनेता |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई,महाराष्ट्र, भारत |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
पहला डेब्यू ( first debut ) | डेब्यू टीवी : भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप ( 2013 ) |
विशाल जेठवा का जन्म एवं शुरूआती जीवन ( Birth And Early Life )

विशाल जेठवा का जन्म 6 जुलाई 1994 को मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत में बुधवार के दिन एक गुजराती परिवार में हुआ था। जब विशाल 14 साल के थे।
तब उनके पिता नरेश जेठवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी माँ का नाम प्रीति जेठवा है। जो एक गृहिणी है। उनका एक छोटा भाई राहुल जेठवा और बड़ी बहन डॉली जेठवा है।
विशाल जेठवा की शिक्षा ( vishal jethwa Education )
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अभिनव विद्या मंदिर, भायंदर, महाराष्ट्र , भारत से की और इसके बाद उन्होंने मुंबई के ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स में दाखिला लिया और वह से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
विशाल जेठवा का परिवार ( vishal jethwa Family)
पिता का नाम (Father Name) | नरेश जेठवा |
माँ का नाम (Mother Name) | प्रीति जेठवा |
बहन का नाम (Sister Name) | डॉली |
भाई का नाम ( Brother Name ) | राहुल |
विशाल जेठवा का करियर ( vishal jethwa Career )
विशाल में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में एक टीवी अभिनेत के रूप में की थी। उन्होंने टीवी सीरियल भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप अकबर की मुख्य भूमिका से की थी।
इसके बाद साल 2014 में टीवी सीरीज ओए जस्सी में अभिनय किया इस सीरीज में उन्होंने विवेक की भूमिका निभाई थी।
साल 2015 में उन्हें टीवी सीरीज संकटमोचन महाबली हनुमान में उन्होंने बाली की भूमिका निभाई।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने क्राइम पेट्रोल में विवेक शर्मा की भूमिका निभाई उसी साल 2016 में उन्होंने एक दूजे के वास्ते और पेशवा बाजीराव में युवा श्रवण/नासिर जंग का किरादर निभाया। इसके बाद उसी साल दिया और बाती हम में छोटा पैकेट के रूप में एक आतंकवादी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगस्त 2017 में उन्होंने चक्रधारी अजय कृष्ण पर भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता भावेश बालचंदानी की जगह ली।इसके अलावा वह कलर्स टीवी शो थपकी प्यार की में राजकुमार और घटोत्कच के रूप में भी दिखाई दिए हैं जो लाइफ ओके पर प्रसारित होता था।
विशाल जेठवा फ़िल्मी करियर –
उन्होंने साल 2019 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की उन्होंने फिल्म मर्दानी 2 में शिव प्रसाद यादव उर्फ सन्नी/बजरंग के रूप में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई थी। उनके इस प्रदर्शन को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री रानी मुकर्जी के साथ अभिनय किया था।

इसके बाद साल 2020 में बंगाली फिल्म गोलकेरी में एक उबेर ड्राइवर की भूमिका निभाई।
2022 में फिल्म सलाम वेंकी में वेंकी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में अभिनेत्री काजोल और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका निभाई है।यह फिल्म एक मां की सच्ची कहानी पर केंद्रित है, जो डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित अपने बेटे को पूरी जिंदगी जीने देने के लिए सब कुछ करती है। जो वो कर सकती है।
विशाल जेठवा की आने वाली फिल्म ( vishal jethwa upcoming film )

सलमान खान की नई फिल्म “टाइगर 3” एक सच्ची कहानी पर आधारित भारतीय हिंदी भाषा फिल्म है।
इस फिल्म में सलमान खान मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे वही विशाल जेठवा भी इस फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले है।
फिल्म 10 नवंबर 2023 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन ने फिल्म लिखी है।
vishal jethwa Body Status
लम्बाई ( Height ) | सेंटीमीटर में-165 सेंटीमीटर मीटर में-1.65 मीटर फीट इंच- 5′ 5” |
वजन ( weight ) | किलोग्राम में- 60 किलो |
आँखो का रंग ( eye color ) | हल्का भूरा |
बालों का रंग ( Hair color ) | काला |
सोशल मीडिया पर विशाल जेठवा ( vishal jethwa ON Social Media )
Social Media | Social Media Id |
vishal jethwa | |
vishal jethwa | |
vishal jethwa |
विशाल जेठवा की कुल संपत्ति ( vishal jethwa Net Worth )
कुल संपत्ति (Net Worth 2021 ) | $ 0.3 मिलियन |
कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees) | लगभग 2.5 करोड़ रूपये |
विशाल जेठवा के बारे में कुछ तथ्य –
- उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें प्यार से विशु बुलाते है।
- वह भारतीय टीवी धारावाहिकों में एक बड़ा ब्रेक पाने से पहले, वह डांस रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करते थे।
- उनके शौक में नाचना और गाना शामिल है।
- वह अमूल कूल के टीवी कमर्शियल में नजर आ चुके हैं।
- उनको हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी और कई अन्य भाषाओं का अच्छे ज्ञान है।
- उन्हें साल 2010 – 2012 तक यू-स्टार थिएटर ग्रुप के साथ काम किया। वह शोएब खान को अपना गुरु मानते है।
- उन्होंने लायन गोल्ड अवार्ड्स और मिराज एंटरटेनमेंट सहित कई पुरस्कार अपने नाम किये है।
ये भी पढ़े ?
- रुक्मिणी मैत्रा का जीवन परिचय
- खुशी कपूर का जीवन परिचय
- जसवंत सिंह गिल का जीवन परिचय
- शीजान मोहम्मद खान का जीवन परिचय
Ans – 6 जुलाई 1994 को मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत
Ans – 28 साल ( 2022 )
Ans – नरेश जेठवा
Leave a Reply