खरबूजा खाने के अद्भुत फायदे और नुकसान | Muskmelon Benefits In Hindi

Muskmelon Benefits In Hindi: दोस्तों गर्मी का मौसम शुरू हो चूका हैं। और इन गर्मी के मौसम में हम कई फलों का इंतजार करते हैं उसमे से एक फल खरबूज हैं। खरबूज बहुत ही स्वादिष्ट और पोस्टिक फल हैं। ये फल आपको बाजारों या किसी भी फ़ूड शॉप में देखने के लिए मिल जाता हैं इसका रंग पीला और कभी नारंगी रंग का हो सकता हैं। इसका स्वाद बहुत ही मीठा होता हैं। जब आप इसके छिलके को उतारते हैं तो आपको नीचे का पीला भाग मिलता हैं जिसमें से आप बीजों को अलग करके उसका सेवन कर सकते हैं। ये फल आपको मुख्य रूप से अप्रैल के महीनों में सब्ज़ी मंडी देखने के लिए मिल जाता हैं। की खेती भारत की नदियों के किनारे और शुष्क प्रदेशों में की जाती हैं। खरबूजे की खेती के लिए काली और रेतीली जमीन की पर होती हैं। क्यारी में इनके बीज लगाए जाते हैं। और इनकी बेल जमीन पर फैल जाती हैं। भारत में राजस्थान, उत्तर प्रदेश,पंजाब और मध्यप्रदेश में खरबूजे खेती की जाती हैं।

Muskmelon

खरबूजे और उसके बीज के फायदे एवं नुकसान

खरबूजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व और उनकी मात्रा (Muskmelon Nutritional Value)

आपके खरबूजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व की सूचि नीचे दी गयी हैं जिसको आप पढ़ के खरबूजा में पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैलोरी61 Kacl
कार्ब्स15 ग्राम
पानी90.15 ग्राम
आयरन1%
फाइबर1.5 ग्राम
प्रोटीन1 ग्राम
विटामिन सी34%
विटामिन ए2%
पोटेशियम8%
फोलेट8%
नियासिन4%
विटामिन बी69%
विटामिन K4%
मैग्नीशियम4%
थायमिन5%

शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है

खरबूजे में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता हैं। जो आपको गर्मी के मौसम में हाइड्रेट रखने में मदद करता हैं। और आपको शरीर को ठंडक भी प्रदान करता हैं। और आपके पेट को गर्मी से बचाए रखता हैं।

इम्युनिटी बूस्टर

खरबूजा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता हैं। जो आपके शरीर को मजबूत और बेहतर बनाने में मदद करता हैं। और आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करके आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता हैं। जिसमे उपस्थित विटामिन ए और फाइटोकेमिकल्स आपकी आतो को स्वस्थ बनाए रखती हैं।

वजन घटाने में मदद करें

खरबूजे में कैलोरी और वसा बहुत कम मात्रा में पायी जाती हैं। और इसमें फाइबर काफी मात्रा में होता हैं। वही ये आपके पेट को छोड़ने और पाचन तंत्र में प्रवेश करने में काफी समय लगता है, जो आपके पेट को एक लम्बे समय तक भरा हुआ रखता है, जिसके चलते आपके भूख नहीं लगती हैं। और आप कम खाते हैं। जिससे आपके वजन में गिरावट नजर आती हैं।

रक्तचाप को नियंत्रित करता है

खरबूजा रक्तचाप को नियंत्रित करने में लाभदायक होता हैं। खरबूजे में 34 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायता करता हैं। इसके उच्च फाइबर और पानी की मात्रा भी अधिक होती हैं। जो रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता हैं।

दृष्टि के लिए अच्छा है

खरबूजा में विटामिन ए और कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जो आपकी दृष्टि में सुधार और मोतियाबिंद को रोकने में मदद करता है। कुछ स्टडीज से ये साबित हुआ हैं की इसमें उच्च मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं। जिसके नियमित सेवन से आपको भविष्य में मोतियाबिंद के बढ़ने वाले जोखिम को 45% तक कम किया जा सकता हैं।

बालों के लिए

खरबूजे में इनोसिटोल नामक एक विटामिन पाया जाता हैं। जो आपके बालों के गिरने की समस्या को दूर करता हैं। अगर आप सीधे अपने स्कैल्प पर खरबूजे का गूदा लगाते हैं। तो आपके बालों को स्वास्थ्य बनाये रखने में मदद करता हैं। इसके उपयोग से आपके बाल लंबे और चमकदार हो जाते हैं और बालों को गिरने से रोकता हैं।

स्वस्थ त्वचा

खरबूजा हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। खरबूजा में विटामिन c और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता हैं। और इसमें कोलेजन नामक एक प्रोटीन पाया जाता हैं। जो आपकी त्वचा को मुलायम और टाइट बनाए रखता हैं और त्वचा को मुरझाने से बचाता हैं।

कैंसर से बचाव :

खरबूजे में विटामिन सी और बीटा- कैरटिन अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। जो आपके शरीर को कैंसर के घातक सेल्स से लड़ने में मदद करता हैं। और उनको समाप्त करता हैं। जो आपके शरीर से कैंसर जैसे घातक कड़ो को बहार निकालने और आपके शरीर को कैंसर से ग्रषित ना होने देने में सहायता करता हैं।

स्वस्थ पाचन तंत्र

खरबूजे में 90 % पानी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। जो आपकी कब्ज, अपच और अन्य पाचन समस्याओं के पीड़ित लोगों के लिए फायदा करता हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपके पेट और ठण्डा बनाए रखता हैं और आपकी पाचन प्रकिया और सही करता हैं। और इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपके पेट में अल्सर इत्यादि की समस्या को दूर करता हैं। और उचित मल त्यागने में मदद करता है।

दांत दर्द में सहायक

खरबूजे आपके दांतो के लिए एक फायदेमंद फल सभी हो सकता हैं। कई शोध से ये पता चला हैं की खरबूजे का छिलका आपके दांतों से संबंधित को ठीक करने में मदद करता हैं। विशेषज्ञों का ये बोलना है की अगर आप कच्चे खरबूजे के छिलके से बने हुए जूस का अगर कुल्ला करते हैं। तो आपको दांत के दर्द के छुटकारा मिल सकता हैं।

इसके अलावा आप खरबूजे के छिलके को लेकर कुछ समय के लिए पानी में डुबो दे इसके बाद जब छिलका नरम हो जाये तो उसको उबाल ले। और जब आपका मिश्रण ठण्डा हो जाये तो उसको छान ले और इसके गरारे करें। और अगर मिश्रण बच जाये तो आप इसको फ्रिज में रख दे। आप इसको बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप 2 से 3 दिनों तक लगातार इस्तेमाल करें।

फेफड़ों के लिए लाभदायक

खरबूजे में विटामिन ए बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। आज से समय में प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी हैं। अगर आप धूम्रपान और बाजार में मिलावटी फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करते हैं तो आपके फेफड़ों कमजोर होते जा रहे हैं। वही अगर आप खरबूजे का सेवन करते हैं तो ये आपके फेफड़ों को फिर से जीवित करने में सहायता प्रदान करता हैं। जिससे आपको किसी भी प्रकार की सांस लेने वाली समाना को दूर करता हैं। और इसके सेवन से सांस लेने की समस्या और पैसिव स्मोकिंग करने वाले व्यक्तियों को मदद मिलती हैं।

गर्भवती माताओं के लिए लाभदायक

खरबूजे में उच्च फोलेट सामग्री अतिरिक्त सोडियम को हटाकर और गर्भवती माताओं में जल प्रतिधारण को काम करती हैं और उन्हें वजन कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा ये नई कोशिकाओं के उत्पादन और रखरखाव में मदद करता है और यह भ्रूण में न्यूट्रल ट्यूब विकारों को भी रोकता है।

आर्थराइटिस का निवारण :

खरबूजे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में गठिया और जुड़े के दर्द इत्यादि की समस्या को दूर करता हैं। रुमेटीइड गठिया से पीड़ित लोगों को ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी जीवन शैली में शामिल करने की सलाह दी जाती हैं। जो सूजन-रोधी हो। खरबूजे के सेवन से हड्डियों और जोड़ों में ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने में मदद मिलती हैं। जिससे सूजन आदि की समस्या दूर होती हैं।

खरबूजे के बीजों से होने वाले फायदे (Benefits of Muskmelon seeds)

खांसी और जुकाम से राहत

खरबूजे के बीज गर्मियों के समय में जुकाम और खांसी की समस्या को दूर करते हैं। और आपके शरीर के अंदर जमा होने वाले कफ के शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

नाखून और बालों के लिए लाभदायक

खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। जो आपके शरीर में ऊतकों के विकास को बढ़ाते हैं। और आपके बालों और नाखून के विकास में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से खरबूजे के बीजे का सेवन करते हैं। तो आपके बाल और नाखूनों स्वस्थ रहते हैं।

बेहतर पाचन के लिए :

खरबूजे बीज में फाइबर पाया जाता हैं। जो आपके पाचन क्रिया में मदद करते हैं। इसके नितदिन सेवन से आपकी पाचन सम्बंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा। और ये आपकी पाचन क्रिया में भी सुधार करेगा।

ब्लड प्रेशर के लिए:

खरबूजे में पोटेशियम से भरपूर होता हैं। जो आपके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता हैं। यह आपके दिल को मजबूत करने में मदद करता हैं। आप इसके नितदिन सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पा सकते हैं।

खरबूजा के उपयोग (How to Use Muskmelon In Hindi)

हम कई तरह से खरबूजा का सेवन कर सकते हैं। जिसमें से कुछ विधिया आपको नीचे दी गयी हैं।

  • आप खरबूजे का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं।
  • खरबूजे का जूस बना कर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • खरबूज की खीर बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • खरबूजे की आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं।
  • खरबूजे के बीजे को सूखा कर उसके लड्डू बना सकते हैं।
  • अगर आपको प्यास लग रही हैं तो आप खरबूजे को खा सकते हैं क्योकि इसमें 90 % पानी होता हैं।
  • खरबूज के बीजों का उपयोग मिठाई में ‍ˈगानिश्‌ के लिए कर सकते हैं।

खरबूजे. से जुडी कुछ सावधानियां और नुकसान (Precaution and Side Effects of Muskmelon in Hindi)

खरबूजे से जुडी सावधानियां और नुकसान आपको नीचे दिए गए हैं।

  • खरबूजे सेवन के कुछ समय बाद ही आपको पानी या फिर दूध का सेवन करना चाहिए।
  • खरबूजे के अधिक सेवन से आपको एलर्जी की समस्या देखने के लिए मिल सकती हैं।
  • इसके अधिक सेवन से आपके पेट में दर्द या सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • खरबूजा का सेवन करने से पहले इसको कुछ समय के लिए ठंढे पानी में डुबो के रख दें।
  • खरबूजे का खाली पेट सेवन करने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं।
  • खरबूजे की ताशीर ठण्डी होती हैं। इसलिए जिसको आये दिनों जुकाम और खाँसी की समस्या होती हैं। उसको खरबूजा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • खरबूजा के सेवन के बाद यदि आप एक गिलास पानी और शक्कर का घोल पीते हैं जो ये आपके पाचन के लिए सहायक हैं।

अन्य पढ़े ?

FAQ

Q – खरबूजे की तासीर कैसी होती है?

Ans – खरबूजे की तासीर ठण्डी होती हैं।

Q – खरबूजे से होने वाले फायदे कौन – कौन से हैं?

Ans – खरबूजे से होने वाले फायदे में इम्युनिटी बूस्टर , वजन घटाने में मदद करें, रक्तचाप को नियंत्रित करता है,दृष्टि के लिए अच्छा है, बालों के लिए, स्वस्थ त्वचा, कैंसर से बचाव इत्यादि फायदे शामिल हैं।

Q – खरबूजा की खेती कहाँ -कहाँ पर होती हैं?

Ans – खरबूजे की खेती भारत में राजस्थान, उत्तर प्रदेश,पंजाब और मध्यप्रदेश में होती हैं।




Leave a Comment