
मनप्रीत मोनिका सिंह का जीवन परिचय ,उम्र ,पति , बच्चे ,परिवार ,अमेरिका की पहली महिला सिख जज | Manpreet Monica Singh Biography ,Age ,Height ,Husband ,the first female Sikh judge in the US in Hindi
मनप्रीत मोनिका सिंह एक अमेरिकी-भारतीय राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील है। जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला सिख न्यायाधीश के पाद पर शपथ ली है।
उन्होंने टेक्सास प्रान्त के हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के लॉ नंबर 4 में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

मनप्रीत मोनिका सिंह जीवन परिचय
पूरा नाम (Name) | मनप्रीत मोनिका सिंह |
प्रसिद्दि (Famous For) | संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला सिख जज होने के लिए |
जन्म (Date of birth) | 6 जुलाई |
आयु ( Age ) | ज्ञात नहीं। |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | ह्यूस्टन, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका |
स्कूल ( school ) | क्लेन वन हाई स्कूल, टेक्सास |
कॉलेज ( college ) | • टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन • साउथ टेक्सास कॉलेज ऑफ लॉ • एफबीआई नागरिक अकादमी (2013) • हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (2014) • एबीए यंग लॉयर्स डिवीजन लीडरशिप अकादमी (2016-2017) |
शिक्षा (Education ) | • कानून की डिग्री • हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में नेतृत्व कार्यक्रम |
राशि (Zodiac Sign) | कर्क |
पेशा (Occupation) | राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील |
गृहनगर (Hometown) | बेलायर, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका |
धर्म (Religion) | सिख |
नागरिकता (Nationality) | अमेरिकी-भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
राजनीतिक दल ( Political Party ) | डेमोक्रेटिक पार्टी |
मनप्रीत मोनिका सिंह का जन्म एवं शुरूआती जीवन ( Birth And Early Life )
मनप्रीत मोनिका सिंह का जन्म 6 जुलाई को ह्यूस्टन, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनके पिता का नाम अतरजीत सिंह जोकि पेशे से एक वास्तुकार और व्यवसायी है उनकी माँ का नाम हरदीप सिंह है। उनका एक छोटा भाई भी है। जिसका नाम गुरु सिंह है।
उनका पालन पोषण अमेरिका में हुआ है। सन 1965 के आप्रवासन अधिनियम के बाद सन 1970 में उनके पिता अमेरिका आ गए थे। उनके पिता एक आर्किटेक्ट के रूप में अमेरिका आये थे।
मनप्रीत मोनिका सिंह की शिक्षा ( Education )
उन्होंने अपनी प्राम्भिक शिक्षा क्लेन वन हाई स्कूल, टेक्सास से कि है। इसके बाद उन्होंने ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय और फिर साउथ टेक्सास कॉलेज ऑफ लॉ में अपनी पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद साल 2010 में उन्होंने ह्यूस्टन यंग लॉयर्स एसोसिएशन मोस्ट आउटस्टैंडिंग अटॉर्नी और साल 2017 में साउथ एशियन बार एसोसिएशन के विशिष्ट सदस्य के रूप में उपविजेता रही।
मनप्रीत मोनिका सिंह का करियर ( Career )
अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया।इसके बाद साल 2001 वह एक प्रमाणित मध्यस्थ बन गईं।
साल 2002 में उन्हें टेक्सास के दक्षिणी जिले के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कानून का अभ्यास करने के लिया अमेरिकी जिला न्यायालय द्वारा प्रमाणित किया गया।
उसी साल 2002 में वह सर्टिफाइड कोर्ट एड लिटम बन गई। इसके बाद साल 2011 में उन्हें एक सिख-अमेरिकी वकालत समूह “द सिख कोएलिशन” के साथ एक प्रमाणित वकील और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया।
कानून का अभ्यास करने के अलावा उन्होंने अमेरिकन बोर्ड ऑफ़ ट्रायल एडवोकेट्स, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास लॉ स्कूल, स्टेट बार ऑफ़ टेक्सास और हैरिस काउंटी न्यायपालिका के लिए कई सतत कानूनी शिक्षा (CLE) कक्षाएं भी ली हैं। उन्होंने अमेरिकन बोर्ड ऑफ ट्रायल एडवोकेट्स में एक चैप्टर प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया है.
इसके अलावा उन्होंने टेक्सास शिकायत समिति, साउथ एशियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, साउथ एशियन बार एसोसिएशन के साथ-साथ ह्यूस्टन चैप्टर रिप्रेजेंटेटिव के रूप में अमेरिकन बोर्ड ऑफ एडवोकेट्स में काम किया है।
अमेरिका की पहली महिला सिख जज –
साल 2022 में मनप्रीत जज के पद के लिए लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के लिए आम चुनाव लड़ने के लिए डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार बने। नवंबर 2022 में आम चुनाव हुए। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा।
“मैं कानून संख्या 4 में हैरिस काउंटी सिविल काउंटी कोर्ट के न्यायाधीश के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के लिए उत्साहित और गर्व महसूस कर रहा हूं। एक मूल निवासी होउस्टोनियन के रूप में, यह मेरे समुदाय का प्रतिनिधित्व करने की मेरी आशा है जो विविधता और सेवक नेतृत्व को पुरस्कृत करता है। हमारे समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना एक सम्मान की बात है। मुझे उम्मीद है कि मेरे पास दुनिया भर के सभी सिखों का आशीर्वाद है।”
उन्होंने 6 जनवरी 2023 को लॉ नंबर 4 में टेक्सास , हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप शपथ ली है।
उनकी जीत के बाद।” ह्यूस्टन के मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है और उन्होंने बोला है कि यह सिख सभी समुदाय के लिए एक गर्व का दिन है। लेकिन सभी लोगो के लिए भी गर्व का दिन है। जो की कोर्ट में परिवर्तन में ह्यूस्टन नगर के परिवर्तन को भी देखते हैं।”
मनप्रीत मोनिका सिंह का परिवार ( Family )
पिता का नाम (Father Name) | अतरजीत सिंह |
माँ का नाम (Mother Name) | हरदीप सिंह |
पति का नाम ( Husband Name ) | मनदीप |
भाई का नाम ( Brother Name ) | गुरु सिंह |
मनप्रीत मोनिका सिंह पति और बच्चे –

उन्होंने साल 2003 में मनदीप से विवाह कर लिया था। उनके दो बेटे है। उनके विवाह को 19 साल पुरे हो चुके है।
Manpreet Monica Singh Body Status
लम्बाई ( Height ) | सेंटीमीटर में-165 सेंटीमीटर मीटर में-1.65 मीटर फीट इंच- 5′ 5” |
वजन ( weight ) | किलोग्राम में- 57 किलो |
आँखो का रंग ( eye color ) | गहरे भूरे |
बालों का रंग ( Hair color ) | काला |
मनप्रीत मोनिका सिंह के अवार्ड –
- साल 2017 में उन्होंने साउथ एशियन बार एसोसिएशन के विशिष्ट सदस्य का पुरस्कार जीता
- इसके बाद साल 2018 में उन्होंने स्टेट बार ऑफ टेक्सास से टेक्सास डाइवर्सिटी चैंपियन का पुरस्कार जीता
- उन्होंने पैशन ऑफ एक्सीलेंस का पुरस्कार भी जीता है।
ये भी पढ़े ?
- सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन परिचय
- इयान कार्डोज़ो का जीवन परिचय
- श्रीगौरी सावंत का जीवन परिचय
- जसवंत सिंह गिल का जीवन परिचय
- Mrs. India World 2022: सरगम कौशल का जीवन परिचय
Ans – मनप्रीत मोनिका सिंह 6 जनवरी 2023 को अमेरिका में पहली सिख महिला जज बनी हैं।
Ans – अतरजीत सिंह
Ans – मनदीप
Ans – 6 जुलाई 19.. ह्यूस्टन, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।
Leave a Reply